Gwalior News : फर्जी CBI ऑफिसर गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर 9 लाख की ठगी

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर पुलिस ने एक फर्जी CBI अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिसने नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी** की थी। आरोपी की पहचान मनोज श्रीवास के रूप में हुई है, जो खुद को CBI ऑफिसर मोहित सिंह बताकर लोगों को झांसे में ले रहा था।

Gwalior News : आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र भी तैयार कर रखा था, जिसमें उसने अपना नाम मोहित सिंह दर्शाया था। आरोपी ने पीड़ित युवक अमित रावत से CBI में नौकरी लगाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ ली थी। शिकायत मिलने पर जनकगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज श्रीवास को गिरफ्तार किया और अब उससे पूछताछ जारी है।

Gwalior News : पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों को इस तरह ठगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की ठगी कर रहा था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *