Gwalior News : मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से लूट, विरोध करने पर सिर पर किया हमला

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर आमखो में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को बदमाशों ने रोककर सोने की चूड़ी छीन ली।

Gwalior News : महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *