Bhopal Drugs Factory Exposed : भोपाल में छुपा ड्रग्स साम्राज्य बेनकाब, 92 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का बड़ा खुलासा…पढ़े पूरी खबर

Parivesh
Bhopal Drugs Factory Exposed

Bhopal Drugs Factory Exposed : भोपाल। राजधानी में ड्रग्स तस्करी से जुड़ा बड़ा मामला उजागर हुआ है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने भोपाल के जगदीशपुर क्षेत्र में छापा मारकर एक गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां से करीब 92 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद की गई। जांच में सामने आया है कि इस फैक्ट्री का संचालन अंतरराष्ट्रीय तस्कर सलीम डोला कर रहा था, जिसका सीधा संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-Company से रहा है। डोला का नाम पहले भी कुख्यात गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के नेटवर्क से जुड़ चुका है।

Bhopal Drugs Factory Exposed : जानकारी के मुताबिक, सलीम डोला को जून 2025 में दुबई से भारत लाया गया था। इसके बाद उसने मध्यप्रदेश में सक्रिय होकर ड्रग्स नेटवर्क को दोबारा मजबूत करना शुरू किया। भोपाल की फैक्ट्री से बनने वाली ड्रग्स न केवल देशभर में बल्कि विदेशों तक सप्लाई की जा रही थी। डीआरआई की कार्रवाई में इस नेटवर्क से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रशांत थोरट, इदरीस, रज्जाक, अब्दुल फैसल कुरैशी, अंजली राजपूत, वीरन शाह और अशरफ रेन शामिल हैं। इनमें रज्जाक विदिशा के गंजबासौदा और अब्दुल फैसल कुरैशी अशोकनगर का रहने वाला है। सभी आरोपियों को डीआरआई की टीम ने मुंबई की विशेष अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

Bhopal Drugs Factory Exposed

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि जिस मकान में यह फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, वहां नियमों को दरकिनार कर अवैध थ्री-फेज बिजली कनेक्शन लिया गया था। इस काम में बिजली विभाग के दो आउटसोर्स कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है। आरोप है कि उन्होंने रिश्वत लेकर यह अवैध कनेक्शन मुहैया कराया था। दोनों कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डीआरआई की यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन क्रिस्टल ब्रेक’ का हिस्सा थी, जिसके तहत मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तरप्रदेश में एक साथ छापेमारी की गई। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैले हुए हैं और इसकी जड़ें विदेशों तक फैली हो सकती हैं।

गौरतलब है कि पिछले एक साल में भोपाल में यह छठी बार है जब मेफेड्रोन ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि राजधानी अब ड्रग्स तस्करी का बड़ा हब बनती जा रही है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब इस बात की तफ्तीश कर रही हैं कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इसकी फंडिंग कहां से हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *