M.P News : क्या राजनीति से संन्यास लेंगे दिग्विजय सिंह? रिटायरमेंट पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने संभावित रिटायरमेंट प्लान का जिक्र किया है।इस पोस्ट के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या दिग्विजय सिंह अब सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की तैयारी कर रहे हैं

एक्स पोस्ट से बढ़ी अटकलें

दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,“My Retirement Plans? May be. Why not? जय सिया राम…”

यह छोटा सा संदेश सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने भविष्य को लेकर संकेत देने की कोशिश की है।हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है।

Read More : M.P News : भोपाल एयरपोर्ट पर अब 10 रुपये की चाय, 20 रुपये में नाश्ता! यात्रियों को बड़ी राहत

अप्रैल 2026 में खत्म होगा राज्यसभा कार्यकाल

दिग्विजय सिंह वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 10 अप्रैल 2026 को समाप्त होने वाला है।उन्होंने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वे तीसरी बार राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं।सिंह ने कहा था कि उनके दो कार्यकाल पूरे हो चुके हैं, इसलिए वे पार्टी के निर्णय और परंपरा का सम्मान करते हुए अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे।

किसका वीडियो किया शेयर?

दिग्विजय सिंह ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें 62 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिवानंद भंजा नजर आ रहे हैं।शिवानंद भंजा ने रिटायरमेंट के बाद घर खरीदने के बजाय Isuzu कंपनी की एक बड़ी गाड़ी खरीदी और अपनी पत्नी बसबी भंजा के साथ देशभर में घूमने का फैसला किया।वीडियो में यह दंपती पूरे भारत में यात्रा करते हुए जीवन का आनंद लेते दिख रहे हैं।

रिटायरमेंट के बाद नई जिंदगी की मिसाल

शिवानंद भंजा और उनकी पत्नी की यह जीवनशैली सोशल मीडिया पर काफी प्रेरणादायक मानी जा रही है। लोग इसे इस बात की मिसाल बता रहे हैं कि रिटायरमेंट के बाद जीवन खत्म नहीं होता, बल्कि एक नई शुरुआत हो सकती है

दिग्विजय सिंह द्वारा यह वीडियो साझा किए जाने के बाद कई लोगों ने इसे उनके निजी जीवन की संभावित भविष्य योजना से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है।हालांकि, अभी तक कांग्रेस नेता की ओर से राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories