Raigarh News : रायगढ़ के विलास चौधरी ने सीए फाइनल परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता

Sanjay Sahu
Raigarh News

Raigarh News : रायगढ़। स्थानीय गढ़उमरिया आनंदडीपा के निवासी विलास चौधरी ने सीए फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।विलास, स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक केदारनाथ चौधरी और भवानी चौधरी के बेटे हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं मोहल्ले में जश्न का माहौल है।

Raigarh News : विलास चौधरी ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना था सीए बनने का, जो आज गुरूजनों और परिवार के आशीर्वाद तथा भगवान की कृपा से पूरा हुआ। उन्होंने युवाओं से संदेश देते हुए कहा कि अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और लगन सबसे जरूरी है, क्योंकि कठिन परिश्रम से ऐसा कोई सपना नहीं, जिसे पूरा न किया जा सके। रायगढ़ के इस बेटे ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *