CG NEWS : कोंडागांव में ब्राह्मण समाज ने हर्सोल्लास से मनाया दीपावली मिलन समारोह

VIKASH KHALKHO

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव : ब्राह्मण समाज ने शनिवार को अपने भवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद और अनुजों के स्नेह के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम में समाजिक एकता और भाईचारे का वातावरण देखा गया।

READ MORE : CG Breast Cancer : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर महीने सैकड़ों महिलाएं पहुंच रहीं अस्पताल, समय पर जांच ही बचा सकती जान

CG NEWS : ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ कर भगवान राम का भक्ति भाव से सुमिरन किया। समाज के सदस्यों ने अपनी खुशियाँ साझा करने के लिए घर से लाए मिष्ठान बाँटे और आपस में मिठास का माहौल बनाया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना देखने को मिली।

READ MORE : CG NEWS : रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी गई, क्रांति सेना का प्रदर्शन; CM साय बोले-किसी को बख्शा नहीं जाएगा

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, गोपाल दीक्षित, पवन झा, बी.पी. पाण्डेय,आर सी पाण्डेय, राम सहोदर मिश्रा, सौरव उपाध्याय, अंकित मिश्रा, राजेश शुक्ला, अमरेश झा, डॉ एस.क़े. दुबे एवं केशकाल से रश्मि अग्निहोत्री, चिराग उपाध्याय, संगीता अग्निहोत्री, सुनीता अग्निहोत्री एवं ब्राहमण समाज के सभी सम्मानीय सदस्य उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *