Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Shri Mahakaleshwar Mandir : महाकाल मंदिर विवाद पर बड़ा फैसला — पुजारी...

Shri Mahakaleshwar Mandir : महाकाल मंदिर विवाद पर बड़ा फैसला — पुजारी और महंत पर 15 दिन का प्रतिबंध

0
237

Shri Mahakaleshwar Mandir :  राजेश व्यास/उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में हाल ही में हुए विवाद के मामले में मंदिर समिति ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। समिति ने पुजारी महेश शर्मा और महंत योगी महावीर नाथ — दोनों पर 15 दिनों के लिए मंदिर में विशेष माध्यमों से प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि यह निर्णय तीन सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। रिपोर्ट में दोनों पक्षों का आचरण मंदिर की गरिमा के विपरीत पाया गया।

Shri Mahakaleshwar Mandir :  प्रतिबंध अवधि में दोनों व्यक्तियों को केवल सामान्य श्रद्धालुओं की भांति दर्शन की अनुमति होगी। इस दौरान उन्हें गर्भगृह और नंदी हॉल में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा वे किसी भी पूजा-पाठ या विशेष आयोजन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

प्रशासक कौशिक ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बाद ही दोनों को पूर्ववत पूजा और विशेष दर्शन का अधिकार पुनः प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जांच दल के प्रारंभिक प्रतिवेदन के आधार पर की गई है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

Share The News
Previous articleCG News : हूंगा मरकाम का कांग्रेस पर पलटवार — बोले, “दारू नहीं मिलने से बोखलाए कांग्रेसी”
Next articlesalman khan : सलमान खान पाकिस्तान में घोषित हुए आतंकी!, इस बयान से पाकिस्तान में बवाल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here