Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : हूंगा मरकाम का कांग्रेस पर पलटवार — बोले, “दारू...

CG News : हूंगा मरकाम का कांग्रेस पर पलटवार — बोले, “दारू नहीं मिलने से बोखलाए कांग्रेसी”

0
223

CG News : कृष्णा नायक/सुकमा। दीपावली के मौके पर कांग्रेस के आरोपों के बाद भाजपा नेता हूंगा मरकाम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “दीपावली में फ्री में दारू नहीं मिलने से हरीश लखमा और कांग्रेसी नेता बोखला गए हैं। इन कांग्रेसियों को सिर्फ दारू ही नजर आता है। उनकी सरकार में तो घर-घर दारू पहुंचाने की सेवा चलती थी, इसीलिए उनका नेता कावासी लखमा आज दारू केस में जेल की हवा खा रहा है।”

हूंगा मरकाम ने कहा कि “लखमा का बेटा दारू भट्टी से शराब नहीं मिलने पर आए-दिन बयान दे रहा है, और अब जिला अध्यक्ष से प्रेस कॉन्फ्रेंस करवा कर भट्टी संचालकों को धमकी दी जा रही है। कब तक लोगों को मोहरा बनाकर राजनीति की जाएगी? अब तो बेटे की बारी है। कांग्रेस सरकार में शराब का सबसे बड़ा घोटाला इन्हीं लोगों ने किया था।”

CG News : मरकाम ने आगे कहा कि “अब पूछो अपने नेता से कि वह किस केस में जेल में एक साल से बंद है। पहले उसे दारू केस से बरी करा लो, फिर मुझ पर आरोप लगाना। मैं साबित कर दूंगा कि हरीश लखमा और उसका पीए पांडे शराब भट्टी के मैनेजरों से कितना पैसा और माल लेते थे। इसका कॉल डिटेल निकालना चाहिए।”

CG News : उन्होंने कहा कि “जब बाप मंत्री था, तब पूरे बस्तर संभाग का हिसाब यही रखता था। सुकमा जिले में शराब की कमाई में हिस्सा मांगना और ब्लैकमेलिंग करना इनकी फितरत बन गई है। दीपावली में दारू नहीं मिलने से अब प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं, वसूली कॉन्फ्रेंस हो रही है। बाप के जेल जाने के बाद भी बेटे को समझ नहीं आई है।”

CG News : मरकाम ने तीखे लहजे में कहा — “कब तक लोगों को डराकर नेतागिरी करेगा? उसी का नतीजा है कि आज बाप जेल में है। अब तो दारू भट्टी के बाजू में चकना ढाबा खोलने की तैयारी कर रहा है। देखना है, वहां दारू पिलाएगा या नहीं। दम है तो खुद सामने आकर बात करे, दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना बंद करे। खोते जनाधार से बोखलाने का यह सबूत है।”

Share The News
Previous articlegas cylinder : गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी हो सकती है बंद, इस तारीख से से हड़ताल की चेतावनी
Next articleShri Mahakaleshwar Mandir : महाकाल मंदिर विवाद पर बड़ा फैसला — पुजारी और महंत पर 15 दिन का प्रतिबंध
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here