CG NEWS : रायपुर : राज्योत्सव से पहले रायपुर के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर के पास छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्य मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर तिराहा के पास लगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को किसी असामाजिक तत्व ने दीवार से उखाड़ दिया और उसका सिर अलग कर दिया। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। मौके पर तेलीबांधा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की।
View this post on Instagram
CG NEWS : छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्यों ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
CG NEWS : क्रांति सेना ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन इस घटना पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इसे मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति की हरकत बताकर मामले को कमजोर कर रही है।
CG NEWS : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में बीएनएस की धारा 298 के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।









