Operation Prahar 2.0 : रीवा पुलिस की बड़ी सफलता, लग्जरी गाड़ियों से एक क्विंटल गांजा और 557 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद

Operation Prahar 2.0 : रीवा। रीवा पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, चोरहटा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग बड़ी कार्यवाहियों में एक क्विंटल से अधिक गांजा और 557 शीशी नशीली कफ सिरप की खेप पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इन दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Operation Prahar 2.0इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी आरती सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ लगातार मिल रहे खुफिया इनपुट पर कार्रवाई की जा रही थी। पहली कार्रवाई में, मुखबिरों से जानकारी मिली थी कि खैरा बस्ती रेलवे लाइन के पास एक सफेद कार से नशीली कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार की चेकिंग की, जिसमें से 557 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई। बाजार में जब्त की गई इस खेप की कुल कीमत लगभग 1 लाख 12 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में प्रयागराज निवासी एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया है।

Operation Prahar 2.0एएसपी आरती सिंह ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि चोरहटा पुलिस ने बायपास रोड से एक अन्य लग्जरी कार को पकड़ा। तलाशी लेने पर कार के भीतर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे का वजन एक क्विंटल 5 किलोग्राम है। जब्त माल की अनुमानित बाजार कीमत 21 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

Operation Prahar 2.0पुलिस का कहना है कि इन दोनों कार्यवाहियों में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों ही मामलों में तस्कर लग्जरी गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे, जिससे वे पुलिस की नजरों से बच सकें। पुलिस ने जब्त की गई दोनों कारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Operation Prahar 2.0 फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। एएसपी आरती सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ तस्करों को पकड़ना नहीं है, बल्कि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करना है कि यह गांजा और नशीली कफ सिरप कहां से लाई जा रही थी और रीवा में इसकी सप्लाई चेन क्या है। ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत नशे के कारोबार में शामिल अन्य बड़े नामों की तलाश की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories