Raipur Crime: चाकू लहराकर दी धमकी, बम फेंककर मचाया आतंक, 6 आरोपी गिरफ्तार

Gautam Rawat

Raipur Crime: रायपुर : रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में घर पर बम (पटाखा) फेंककर और चाकू दिखाकर धमकी देने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का भी खुलासा हुआ है।

Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक, 24 मई 2026 की रात करीब 1 बजे वीर सावरकर नगर हीरापुर निवासी रिंकु तिवारी के घर पर कुछ युवकों ने हमला किया। आरोपियों ने घर पर पटाखा बम फेंका और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में कबीर नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

Raipur Crime : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम शामिल हैं। इसके अलावा एक अपचारी बालक और एक अपचारी बालिका को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

Raipur Crime : पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर थाना माना क्षेत्र के बोरियाकला स्थित एक खिलौने की दुकान में चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू बरामद किया है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों में सोनू पटेल वीर सावरकर नगर, आकाश पासवान जरवाय, सूरज सिंह हीरापुर और शेख कलीम दुर्ग जिले का रहने वाला है। सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि अपचारी बालक और बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

Raipur Crime : पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रायपुर कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *