WhatsApp को टक्कर देने आया Zoho का स्वदेशी Arattai ऐप, लॉन्च होते ही बना नंबर वन….

नई दिल्ली। भारतीय टेक कंपनी Zoho ने WhatsApp के एक मजबूत स्वदेशी विकल्प के रूप में अपना नया मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप ‘Arattai’ (अरट्टई) लॉन्च कर दिया है। यह ऐप लॉन्च होते ही ऐप स्टोर पर सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में व्हाट्सएप को पछाड़कर आधिकारिक तौर पर नंबर वन बन गया है। कंपनी का दावा है कि यह ऐप कमजोर नेटवर्क और बेसिक डिवाइस पर भी आसानी से चलेगा, जो इसे भारतीय बाजार के लिए एक दमदार विकल्प बनाता है।

READ MORE : Jewelery Import Ban : मोदी सरकार का बड़ा एलान, विदेशी चांदी की चकाचौंध खत्म, ज्वेलरी इंपोर्ट बैन….

Arattai ऐप की मुख्य खूबियां

यह ऐप व्हाट्सएप की तरह ही फ्री है और इसमें मैसेजिंग, वॉइस-वीडियो कॉलिंग, ग्रुप चैट, और मीडिया शेयरिंग जैसे सभी बुनियादी फीचर्स मौजूद हैं।

READ MORE : Bomb Threat : राजधानी को फिर दहलाने की साज़िश, एयरपोर्ट, स्कूल और कई संस्थाओं को बम से उड़ाने की धमकी…मचा हड़कंप

Arattai के 5 सबसे खास फीचर्स जो इसे WhatsApp से बनाते हैं अलग:

  1. ऑनलाइन मीटिंग्स सपोर्ट: यह सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं है। यूजर इसमें सीधे ऑनलाइन मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं, को-होस्ट जोड़ सकते हैं और टाइमजोन सेट कर सकते हैं।
  2. मल्टी-प्लेटफॉर्म सपोर्ट (Linux समेत): Arattai का इस्तेमाल डेस्कटॉप (Windows, macOS, Linux) पर भी किया जा सकता है। यह सुविधा इसे मल्टी-प्लेटफॉर्म एक्सेस के मामले में व्हाट्सएप से बेहतर बनाती है।
  3. Android TV सपोर्ट: यह ऐप Android TV पर भी चलाया जा सकता है, जिससे यूजर बड़ी स्क्रीन पर भी इसका अनुभव ले सकते हैं।
  4. लो-एंड डिवाइस पर बेहतरीन परफॉर्मेंस: कंपनी ने दावा किया है कि यह ऐप स्लो नेटवर्क और सस्ते स्मार्टफोन पर भी आसानी से काम करेगा, जहां व्हाट्सएप को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  5. चैनल्स और स्टोरीज: इसमें ग्रुप डिस्कशन, चैनल्स और स्टोरीज का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जो ब्रॉडकास्टिंग और कंटेंट शेयरिंग के लिए ज्यादा विकल्प देता है।

सिक्योरिटी और उपलब्धता

कंपनी के मुताबिक, Arattai पर वॉइस और वीडियो कॉल पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, जो प्राइवेसी सुनिश्चित करती है। हालांकि, मैसेजिंग एन्क्रिप्शन अभी रोल आउट हो रहा है।

यूजर Android के लिए गूगल प्ले स्टोर और iPhone के लिए एप्पल ऐप स्टोर से Arattai Messenger (Zoho Corporation) को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के बाद OTP से मोबाइल नंबर वेरीफाई करके कॉन्टैक्ट्स को सिंक किया जा सकता है।


Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories