छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 9 नए मरीज, बच्चों में भी फैल रहा संक्रमण…

Parivesh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर से 5 और बिलासपुर से 4 नए मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रदेशभर में अब तक कुल 30 केस दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 6 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल एक मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि 23 संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि संक्रमितों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जो संक्रमण के इस दौर में पहली बार सामने आए हैं।

हालांकि इस लहर में अब तक किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जो कि राहत देने वाली बात है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम और लापरवाही के चलते संक्रमण फैलने की संभावना अधिक है। जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग व निगरानी को और तेज करने की तैयारी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं लेकिन कोरोना से जुड़ी सावधानियों को नजरअंदाज न करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *