Wednesday, October 7, 2026
Home Tech घटारानी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार...

घटारानी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

फिंगेश्वर | रायपुर से लगे फिंगेश्वर क्षेत्र में घटारानी-जतमई मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। एक तेज़ रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की स्पीड काफी तेज थी और सड़क पर मोड़ के पास नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

फिंगेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दुख और चिंता का माहौल है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here