Tuesday, September 29, 2026
Home Tech निवाड़ी में शुरू हुई स्वच्छता हेल्पलाइन सेवा, WhatsApp पर शिकायत भेजते ही...

निवाड़ी में शुरू हुई स्वच्छता हेल्पलाइन सेवा, WhatsApp पर शिकायत भेजते ही पहुंचेगी सफाई टीम

niwari-smart-cleanliness-service: निवाड़ी जिले में अब सफाई व्यवस्था पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। कलेक्टर जमुना भिड़े की पहल पर जिले के सभी नगर निकायों में WhatsApp आधारित स्वच्छता हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत नागरिक गंदगी या कचरे की शिकायत सीधे फोटो भेजकर कर सकेंगे।

niwari-smart-cleanliness-service: प्रशासन के मुताबिक सड़क पर कचरा, जाम नाली या गंदगी दिखाई देने पर लोगों को सिर्फ संबंधित नगर निकाय के हेल्पलाइन नंबर पर फोटो और लोकेशन भेजनी होगी। शिकायत मिलते ही सफाई टीम मौके पर पहुंचेगी और समस्या का निराकरण करेगी।

niwari-smart-cleanliness-service: कलेक्टर जमुना भिड़े ने कहा कि जिले को स्वच्छ बनाए रखने में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को शिकायत दर्ज कराने की आसान सुविधा देना और सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

niwari-smart-cleanliness-service: हेल्पलाइन नंबर:
📍 ओरछा – 8982167109
📍 तरीचर – 9752356644
📍 जेरोन – 9893391348
📍 पृथ्वीपुर – 9329295028
📍 निवाड़ी – 9691421772

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शहर को साफ रखने में सहयोग करें और कहीं भी गंदगी दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here