Band Party Attack Dhamtari : धमतरी में शादी का जश्न बना मातम: बैंड वालों ने दुल्हन के भाई को सरेआम चाकू से गोदा, मौत

VIKASH KHALKHO

Band Party Attack Dhamtari : धमतरी (22 फरवरी 2026): छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम भोथीडीह में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद में बैंड बाजा बजाने वाले युवकों ने दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस हमले में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टेटकूराम निषाद की बेटी की शादी के बाद ‘चौथिया/परघनी’ का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बैंड बाजा बज रहा था और नाच-गाने के बीच लड़की पक्ष और बैंड पार्टी के सदस्यों में किसी बात को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। विवाद उस वक्त हिंसक हो गया जब लड़की पक्ष के लोग वापस लौट रहे थे। तभी बैंड पार्टी के युवकों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।

दुल्हन के भाई की मौके पर मौत हमलावरों ने दुल्हन के भाई चंदन निषाद (23 वर्ष) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में तरुण ध्रुव सहित चार अन्य लोग घायल हुए हैं। तरुण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। चंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 2 नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  1. तोरण चक्रधारी (18 वर्ष)

  2. अभिषेक पटेल (20 वर्ष)

  3. हिनेश उर्फ हिलेश्वर यादव (18 वर्ष)

  4. ताम्रज कंवर (18 वर्ष)

  5. गुलाब दीवान (20 वर्ष) (इसके अलावा दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।)

सभी आरोपी ग्राम भोथीडीह के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *