Friday, October 2, 2026
Home Tech कान में ईयरबड लगाने का झंझट खत्म! Samsung ने लॉन्च किया Galaxy...

कान में ईयरबड लगाने का झंझट खत्म! Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Buds On, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy Buds On: निशानेबाज न्यूज़ डेस्क- Samsung ने वायरलेस ईयरफोन की अपनी Galaxy Buds सीरीज में एक नया मॉडल पेश किया है। कंपनी का नया Galaxy Buds On अपने डिजाइन की वजह से बाकी ईयरबड्स से अलग नजर आता है। इसे कान के अंदर फिट करने के बजाय कान के बाहरी हिस्से पर क्लिप की तरह लगाया जाता है। यानी म्यूजिक सुनने के लिए कान को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होगी।इस ओपन डिजाइन का एक फायदा यह है कि ईयरफोन इस्तेमाल करते समय आसपास की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं। सड़क पर चलते समय, सफर के दौरान या किसी व्यस्त जगह पर यह डिजाइन उपयोगी हो सकता है। Samsung के अनुसार, Galaxy Buds On एक बार फुल चार्ज होने पर 9.5 घंटे तक म्यूजिक चला सकता है।

Galaxy Buds On की कीमत दक्षिण कोरिया में 2,99,000 कोरियन वॉन तय की गई है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 21,000 रुपये बैठती है। इसकी बिक्री सबसे पहले दक्षिण कोरिया में 27 अक्टूबर से शुरू होगी। शुरुआती तौर पर इसे ब्लैक रंग में पेश किया गया है। कंपनी बाद में इसे दूसरे बाजारों में भी उपलब्ध करा सकती है।

कान के अंदर लगाने की जरूरत नहीं
Galaxy Buds On का सबसे बड़ा आकर्षण इसका क्लिप-ऑन डिजाइन है। इसे ईयर कैनाल के अंदर डालने के बजाय कान के बाहर लगाया जाता है। Samsung ने अलग-अलग आकार के कानों को ध्यान में रखते हुए इसका ढांचा तैयार किया है।कंपनी ने स्पीकर और बैटरी की स्थिति के साथ चौड़े कॉन्टैक्ट एरिया और एडजस्ट होने वाले बैंड का इस्तेमाल किया है। इसका उद्देश्य चलते-फिरते समय ईयरफोन को अपनी जगह पर बनाए रखना है। ओपन डिजाइन की वजह से यूजर संगीत के साथ आसपास की आवाजों को भी सुन सकता है।

TwinBoost स्पीकर से बेहतर साउंड का दावा
साउंड के लिए Galaxy Buds On में Samsung के TwinBoost स्पीकर दिए गए हैं। इसमें ऑटोमैटिक वॉल्यूम कंट्रोल भी मिलता है, जो आसपास के शोर के अनुसार आवाज का स्तर बदल सकता है।इसके अलावा ईयरफोन में Audio Leakage Reduction तकनीक दी गई है। इसका उद्देश्य ईयरफोन से बाहर निकलने वाली आवाज को कम करना है। ऐसे में कैफे, लाइब्रेरी या अन्य सार्वजनिक जगहों पर इसका फायदा मिल सकता है।

9.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक
Samsung के मुताबिक, Galaxy Buds On एक बार फुल चार्ज होने पर 9.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon S7 Gen 1 Sound Platform और Class-D amplifier का इस्तेमाल किया गया है।हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी की क्षमता और चार्जिंग को लेकर सभी तकनीकी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं। इसलिए चार्जिंग स्पीड और केस के साथ मिलने वाली कुल बैटरी लाइफ की पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

तीन माइक्रोफोन से कॉलिंग
कॉलिंग के लिए Galaxy Buds On में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसमें बोन-कंडक्शन आधारित Voice Pickup Unit सेंसर और मशीन लर्निंग तकनीक भी शामिल है।Samsung का कहना है कि ये फीचर्स यूजर की आवाज को आसपास मौजूद दूसरी आवाजों से अलग करने में मदद करते हैं। तेज हवा या घर में चल रहे उपकरणों के शोर के बीच बातचीत को ज्यादा साफ रखने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here