Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : पुलिस कस्टडी में हथकड़ी लगे आरोपी ने बनाया रील,...

Rewa News : पुलिस कस्टडी में हथकड़ी लगे आरोपी ने बनाया रील, वीडियो वायरल….

Rewa News : पुलिस कस्टडी में हथकड़ी लगे आरोपी ने बनाया रील, वीडियो वायरल....
Rewa News : पुलिस कस्टडी में हथकड़ी लगे आरोपी ने बनाया रील, वीडियो वायरल....

Rewa News : रीवा | रीवा से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां हथकड़ी लगाए हुए आरोपी पुलिस कस्टडी में ही रील बनाते नजर आए। यह पूरा मामला बिछिया थाना क्षेत्र का है। दरअसल, शिव यादव और उसके साथियों ने हाल ही में महाजन टोला इलाके में मारपीट की थी। घटना के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया और न्यायालय पेशी के लिए ले जा रही थी। लेकिन इसी दौरान सरगना शिव यादव ने पुलिस की मौजूदगी में ही अपने साथियों के साथ खुलेआम रील बनाई।

Rewa News : आरोपियों के बेखौफ अंदाज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हथकड़ी लगे आरोपी थाने से निकलते और पुलिस वाहन में बैठने तक कैमरे के सामने पोज देते रहे। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस सबकुछ देखती रही लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।

बताया जा रहा है कि फिलहाल आरोपी मारपीट के मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रीवा में आरोपी पुलिस कस्टडी में रील बनाते पकड़े गए हों। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां आरोपियों की इस तरह की हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here