Tuesday, May 12, 2026
31.1 C
Raipur

अनिल अंबानी पर डबल एक्शन – ED पूछताछ के बाद अब CBI की बड़ी छापेमारी…

अनिल अंबानी पर डबल एक्शन : मुंबई। रिलायंस कम्युनिकेशन (RCOM) और बिजनेसमैन अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर शनिवार को CBI की टीमें एक्शन में उतरीं। सूत्रों के मुताबिक, SBI को 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाने के बैंक फ्रॉड केस में सीबीआई ने मुंबई के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली। इससे पहले कुछ हफ्ते पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी।

अनिल अंबानी पर डबल एक्शन : दरअसल, 13 जून 2025 को SBI ने RCOM अकाउंट को “फ्रॉड” घोषित कर दिया था और 24 जून को इसे RBI को रिपोर्ट कर दिया। इसके बाद शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो अब सीबीआई की कार्रवाई तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले से SBI को ही नहीं, बल्कि कई अन्य बैंकों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

ED ने 17,000 करोड़ के बैंक लोन घोटाले को लेकर दिल्ली मुख्यालय में अनिल अंबानी से घंटों पूछताछ की थी। उनसे पूछा गया था कि क्या लोन शेल कंपनियों को ट्रांसफर हुए, क्या पैसों का इस्तेमाल राजनीतिक फंडिंग में हुआ, और क्या किसी अधिकारी को रिश्वत दी गई। अब सीबीआई ने औपचारिक केस दर्ज कर अनिल अंबानी के 6 ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories