Tuesday, September 29, 2026
Home National Sergio Gor : भारत में अमेरिका के नए राजदूत बने ट्रंप के...

Sergio Gor : भारत में अमेरिका के नए राजदूत बने ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर….

Sergio Gor
Sergio Gor

Sergio Gor : नई दिल्ली। अमेरिका और भारत के रिश्तों में नई कड़ी जुड़ने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विश्वसनीय सहयोगी और व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के डायरेक्टर सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। खास बात यह है कि गोर को दक्षिण और मध्य एशिया के लिए विशेष दूत का पदभार भी सौंपा गया है।

Sergio Gor : ट्रंप ने इस बड़े फैसले की घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर की। सर्जियो गोर की नियुक्ति को अमेरिकी सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद वे औपचारिक रूप से भारत में अपना कार्यभार संभालेंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब भारत-अमेरिका संबंधों में रणनीतिक और आर्थिक स्तर पर गहराई बढ़ाने की दिशा में तेजी देखी जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के हटने के करीब सात महीने बाद अमेरिका ने भारत में नया स्थायी राजदूत नियुक्त किया है। गोर इस पद पर भारत में अमेरिका के 26वें राजदूत होंगे। उनकी नियुक्ति को दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण और मध्य एशिया के लिए गोर को विशेष दूत बनाना ट्रंप प्रशासन की इस क्षेत्र में रणनीतिक सक्रियता को दर्शाता है। आने वाले समय में भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, और वैश्विक चुनौतियों पर साझा रणनीति को गहराई मिलने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here