Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें...

M.P News : इंदौर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

0
124

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल मार्केट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।

तीन दुकानें जलकर खाक

इस आगजनी में एक मेडिकल स्टोर, भोजनालय और ‘फॉरएवर फ्रेश’ नाम की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

दमकल ने समय रहते पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर कार्रवाई के चलते आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

Read More : M.P News : छिंदवाड़ा हादसे पर गरमाई सियासत, उमंग सिंघार का ‘मोहन’ सरकार पर हमला, गैस संकट पर विपक्ष को खरी-खरी

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

बड़ा हादसा टला

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here