T20 World Cup Ind Vs Pak : भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले में बारिश बनेगी ‘विलेन’! कौनसी टीम को मिलेगा फायदा… जानें यहां

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। दोनों टीमें कोलंबो पहुंच चुकी हैं और आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार शाम 7 बजे हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। हालांकि मुकाबले से पहले बारिश की आशंका ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

70 फीसदी तक बारिश की संभावना

श्रीलंकाई मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो-प्रेशर सिस्टम के कारण कोलंबो में तेज बारिश हो सकती है। मैच वाले दिन मौसम गर्म और उमस भरा रहने के साथ करीब 70 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। यदि बारिश लगातार होती है तो रोमांचक मुकाबला देखने का इंतजार अधूरा रह सकता है।

मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फायदा?

ग्रुप की मौजूदा स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों के पास 4-4 अंक हैं। बारिश के कारण मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा और वे सुपर-8 चरण में पहुंच जाएंगी। ऐसी स्थिति में नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया की आगे बढ़ने की उम्मीद खत्म हो जाएगी।

Read More : Team India का यह खिलाडी कर देगा पाकिस्तान का जीना हराम! एशिया कप में अकेला बना था काल, अब वर्ल्ड कप में फिर मचाएगा धमाल

कम ओवरों का मुकाबला भी संभव

ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मैचों के लिए रिजर्व डे निर्धारित नहीं है। यदि बारिश रुक जाती है और मैदान खेलने लायक रहता है, तो कम ओवरों का मैच कराया जा सकता है। जबकि सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

एशिया कप में भारत का रहा दबदबा

भारत-पाकिस्तान मुकाबलों का रोमांच हमेशा अलग स्तर का होता है। पिछले एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हर मैच में मात दी थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि मौसम साथ दे और एक यादगार मुकाबला देखने को मिले।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories