Mahakal Aarti Live : रजत सिंहासन पर विराजे भगवान महाकाल, भव्य श्रृंगार और आरती में उमड़ा भक्तों का शैलाब

Parivesh
Mahakal Aarti Live

Mahakal Aarti Live : उज्जैन, मध्य प्रदेश। आज सोमवार के पावन दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। जैसे ही मंदिर के पट खुले, “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सुबह की भस्म आरती में भगवान महाकाल का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसमें बाबा को रजत सिंहासन पर विराजमान किया गया।

READ MORE : आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2025 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Mahakal Aarti Live : पुजारियों ने बाबा का श्रृंगार चंदन, गुलाब और बिल्वपत्रों से किया। भोग में खीर, फल और पंचामृत अर्पित किया गया। आरती के समय मंदिर में ढोल, नगाड़ों और शंख की मधुर ध्वनि से वातावरण शिवमय हो उठा। भक्तों ने आरती में सम्मिलित होकर अपने परिवार की सुख-शांति और मंगलकामना की प्रार्थना की।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : आज की भव्य आरती में गूंजे जयकारे, भक्तों ने किया बालाजी भगवान का दिव्य दर्शन

आज का श्रृंगार विशेष रूप से “चंद्रमौलेश्वर रूप” में किया गया, जिसमें भगवान का मुखारविंद चांदी के मुकुट, रुद्राक्ष माला और दिव्य फूलों की माला से सजाया गया। आरती का सीधा प्रसारण महाकालेश्वर मंदिर लाइव दर्शन सेवा के माध्यम से देश-विदेश के लाखों भक्तों ने देखा और भावविभोर हो उठे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *