Municipal Corporation Rajnandgaon : नगर निगम का विशेष अभियान : राजनांदगांव में 5 माह में 800 आवारा कुत्तों का हुआ बधियाकरण

VIKASH KHALKHO

Municipal Corporation Rajnandgaon : राजनांदगांव। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे होने वाली समस्याओं पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने बड़े पैमाने पर बधियाकरण (Sterilization) अभियान चलाया है। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पिछले लगभग पाँच महीनों में 800 से अधिक आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है।

नागरिकों की शिकायत पर लिया गया निर्णय

नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि निगम सीमाक्षेत्र के कई वार्डों में आवारा कुत्तों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई थी। इससे नागरिकों को कुत्ते काटने जैसी अप्रिय स्थितियों और कुत्तों के झुंड से भय का सामना करना पड़ रहा था। आम लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए, महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर, नगर निगम ने इस समस्या के समाधान के लिए बधियाकरण की प्रक्रिया शुरू की।

Municipal Corporation Rajnandgaon :
हरियाणा की संस्था को मिला कार्यभार

इस प्रक्रिया के तहत, हरियाणा की नैन फाउंडेशन सर्विसेस नामक संस्था को आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने का विधिवत कार्यादेश (Work Order) दिया गया।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि नैन फाउंडेशन सर्विसेस द्वारा जुलाई से अब तक लगभग 5 माह में, कुत्तों की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों और काटने की शिकायत वाले क्षेत्रों से लगभग 800 आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण किया गया है।

Municipal Corporation Rajnandgaon :
1000 कुत्तों के लिए नया कार्यादेश जारी

शहर को इस समस्या से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने यह अभियान जारी रखने का फैसला किया है। आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में 1000 और कुत्तों का बधियाकरण करने के लिए संबंधित संस्था को पुनः कार्यादेश जारी किया गया है।

यह बधियाकरण कार्य स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन एवं स्वच्छता निरीक्षकों की देखरेख में वार्डों में किया जा रहा है। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में अत्यधिक आवारा कुत्ते हैं, तो वे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में संपर्क कर जानकारी दें, ताकि उन क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *