बिहार चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, आज होंगे रवाना….

Parivesh
बिहार चुनाव

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की चुनावी ड्यूटी भी शुरू हो गई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल को हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। दिल्ली में अहम बैठक के बाद वे बुधवार को पटना पहुंचेंगे।

READ MORE : Bihar Assembly Elections : गठबंधन टूटने के कगार पर? टिकट पर हाहाकार; 10 सीटों पर मारामारी, NDA में चिराग को घेर रहे नीतीश-मांझी…

रवानगी से पहले अग्रवाल ने कहा कि बिहार ने लालू का जंगलराज देखा और अब मोदी-नीतीश का सुराज देख रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। हारे हुए कांग्रेस नेताओं के जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गति लगातार कमजोर होती जा रही है। सांसद 18 अक्टूबर को रायपुर लौटेंगे।

READ MORE : वर्ल्ड कप में जीत का आशीर्वाद लेने महाकाल के दरबार पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम…

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *