CG NEWS : महानदी में तेज बहाव के बीच फंसा युवक, रेस्क्यू में जुटी SDRF और पुलिस टीम

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : आरंग : नेशनल हाईवे 53 के पास महानदी पुल के नीचे एक युवक तेज बहाव के बीच फंसा हुआ है। जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल आरंग के पारागांव इलाके में बताया गया है।

CG NEWS : सुबह से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते इलाके में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे महानदी का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है। युवक किस परिस्थिति में नदी के बीच जा पहुंचा, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है।

CG NEWS : आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं। वहीं, बचाव टीम युवक के पास पहुंचने की लगातार कोशिश कर रही है। अंधेरा और पानी का तेज बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रहे हैं।

CG NEWS : फिलहाल युवक सुरक्षित है और इशारों से बचाव दल को संकेत दे रहा है। हालात को देखते हुए निसदा डैम का गेट बंद कर पानी के बहाव को कम करने की कोशिश की जा रही है, ताकि युवक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *