Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh News : 3 दिन से लापता जिंदल प्लांट के मजदूर की...

Raigarh News : 3 दिन से लापता जिंदल प्लांट के मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश…

0
130
Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News : रायगढ़, छत्तीसगढ़। रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर क्षेत्र स्थित उच्चभिट्ठी डेम के पास एक लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक जिंदल प्लांट में मजदूरी का काम करता था और पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतरा रोड थाने में दर्ज थी।

READ MORE : Mohammad Afaq Alam : आफाक आलम का बगावती रुख : कांग्रेस में टिकट घोटाले के आरोप के बीच विवाद गर्म

Raigarh News : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रविवार को डेम के पास शव मिलने की सूचना पर कोतरा रोड पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

READ MORE : Chennai News: विमान में महिला से छेड़छाड़: उड़ान के दौरान नशे में धुत यात्री ने की शर्मनाक हरकत, लैंडिंग के बाद गिरफ्तार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत की असल वजह का खुलासा हो सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here