Mohammad Afaq Alam : आफाक आलम का बगावती रुख : कांग्रेस में टिकट घोटाले के आरोप के बीच विवाद गर्म

VIKASH KHALKHO

Mohammad Afaq Alam : पूर्णिया। कस्बा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके मोहम्मद आफाक आलम ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व पर खुलेआम बगावत का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सीएलपी लीडर शकील अहमद खान और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मिलकर कांग्रेस टिकट की डील करोड़ों रुपये में की।

इस विवाद के बीच आफाक आलम और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑडियो में टिकट और पैसों की चर्चा के संदर्भ सुनाई दे रहे हैं। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन आफाक आलम ने न्यूज18 से बातचीत में ऑडियो की सत्यता स्वीकार की।

Read More : Gwalior High Court : न्यूनतम वेतनमान को हटाने की कोशिश फेल, प्रवीण नामदेव को मिली राहत

Mohammad Afaq Alam : आफाक आलम ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने जातीय समीकरण और आर्थिक दबाव में आकर इरफान आलम को टिकट बेच दिया। उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र की हत्या है।” इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा और पूरे मामले की जांच तथा टिकट वितरण की समीक्षा की मांग की।

Mohammad Afaq Alam : पप्पू यादव की प्रतिक्रिया:

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस का टिकट वितरण पार्टी का अंदरूनी मामला है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं।

Read More : NHM NEWS : दीपावली पर भी नहीं मिला वेतन, मायूस रहे एनएचएम कर्मचारी, आश्वासन के बाद भी हड़ताल के दौरान 25 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली भी नहीं हो सका कर्मचारियों में मायूसी

निर्दलीय चुनाव के संकेत:
टिकट कटने के बाद आफाक आलम के समर्थकों ने उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग की है। आफाक आलम ने कहा कि वे अपने समर्थकों और जनता से विचार-विमर्श कर रहे हैं और संभावना है कि वे सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर आफाक आलम का बगावती रुख पार्टी के लिए गंभीर संकट का संकेत है। अगर आफाक आलम निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरते हैं, तो यह न केवल कस्बा सीट पर कांग्रेस की स्थिति कमजोर करेगा, बल्कि राज्य में पार्टी की साख और एकता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *