बांदीपुरा मुठभेड़ : लश्कर का टॉप कमांडर अल्ताफ लाली एनकाउंटर में ढेर….

Parivesh

बांदीपुरा (जम्मू-कश्मीर)। सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को बांदीपुरा जिले में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अल्ताफ लाली मारा गया। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में शामिल था और कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है।

इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को खत्म किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अल्ताफ लाली स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने में सक्रिय था और सीमापार से आ रहे निर्देशों पर काम करता था।

सुरक्षा बलों ने यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर चलाया था, जिसमें सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम शामिल थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *