डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं अन्य नेता गंभीर रूप से घायल

Parivesh
डोंगरगढ़ रोपवे हादसा बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं अन्य नेता गंभीर रूप से घायल

Dongargarh ropeway accident:  छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया जब रोपवे की एक ट्रॉली अचानक रस्सी से टूटकर नीचे गिर गई। इस ट्रॉली में बीजेपी नेता रामसेवक पैकरा और प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा सवार थे। घटना के दौरान रामसेवक पैकरा सुरक्षित बच गए, लेकिन भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायल भरत वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और रोपवे संचालन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *