Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: चलती बस में युवक की संदिग्ध मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर...

CG NEWS: चलती बस में युवक की संदिग्ध मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर जा रहा था यात्री; जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: कवर्धा : कवर्धा जिले में एक यात्री बस में सफर कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक इलाहाबाद से बिलासपुर जा रहा था। यात्रा के दौरान वह अचानक बस की सीट पर अचेत हो गया। घटना के बाद बस में हड़कंप मच गया और यात्री घबरा गए।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, युवक इलाहाबाद से बिलासपुर के लिए बस में सवार हुआ था। सफर के दौरान वह अपनी सीट पर बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर तक युवक की कोई हलचल नहीं होने पर बस स्टाफ को शक हुआ। चालक और परिचालक ने पास जाकर देखा तो युवक अचेत अवस्था में मिला।

READ MORE: CG Crime: महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: स्थिति को गंभीर देखते हुए बस चालक और परिचालक युवक को लेकर सीधे पंडरिया थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

CG NEWS:पुलिस को युवक के पास से इलाहाबाद से बिलासपुर तक का यात्रा टिकट मिला है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। युवक की मौत किन कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

READ MORE: CG NEWS: सक्ती में प्रतिबंध के बावजूद जारी है अवैध बोर उत्खनन, कलेक्टर ने कहा- पकड़े गए तो गाड़ी होगी जब्त

CG NEWS:फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। वहीं पंडरिया पुलिस मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here