HomeChhattisgarhBilaspurADM Court Clerk Arrested : बिलासपुर में ACB का बड़ा छापा: ADM...

ADM Court Clerk Arrested : बिलासपुर में ACB का बड़ा छापा: ADM कोर्ट का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

Related stories

Abhishek Porel Arrest: IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप; 3 दिन की पुलिस कस्टडी

Abhishek Porel Arrest: कोलकाता। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक...

ADM Court Clerk Arrested : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी (ACB) की टीम ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) कार्यालय के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी बाबू ने एक होटल संचालक से जुर्माने की राशि कम करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

जुर्माना कम करने का दिया था झांसा जानकारी के अनुसार, कोटा निवासी होटल संचालक देवेंद्र कश्यप के विरुद्ध अगस्त 2025 में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह प्रकरण ADM कोर्ट बिलासपुर में लंबित था। कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 बाबू विजय पांडेय ने पीड़ित को डराया कि उस पर 1 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना लग सकता है। आरोपी ने इस जुर्माने को घटाकर 30,000 रुपये करवाने के बदले 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

ACB ने बिछाया जाल होटल संचालक रिश्वत देने के बजाय आरोपी को सबक सिखाना चाहता था, जिसके बाद उसने बिलासपुर ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने 5,000 रुपये पहले ही ले लिए थे। शेष 15,000 रुपये देने के लिए रविवार, 10 मई को आरोपी ने प्रार्थी को अपने कार्यालय बुलाया।

रंगे हाथ गिरफ्तारी जैसे ही प्रार्थी ने ADM कार्यालय में आरोपी विजय पांडेय को रिश्वत की शेष राशि 15,000 रुपये सौंपी, पहले से तैयार ACB की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई से कलेक्ट्रेट परिसर और अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here