HomeNationalशंकराचार्य विवाद पर इस्तीफों का सिलसिला जारी, GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह...

शंकराचार्य विवाद पर इस्तीफों का सिलसिला जारी, GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने दिया त्यागपत्र, लगाए गंभीर आरोप

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक हलकों में इस्तीफों का दौर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के ठीक एक दिन बाद अब अयोध्या जिले में तैनात GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। यह इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरोध में दिया गया है, जिससे प्रदेश की राजनीति और नौकरशाही में नई चर्चा शुरू हो गई है।

राज्यपाल को भेजा गया इस्तीफा

प्रशांत कुमार सिंह ने अपना इस्तीफा मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजा। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि वे पिछले कई दिनों से प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों से मानसिक रूप से आहत थे। उन्होंने साफ किया कि वे उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारी हैं और उनकी आजीविका सरकार से जुड़ी हुई है, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण होता है।

Read More : UPI Charges : जल्द ही ‘स्कैन-पे’ भी देगा टेंशन! क्या बजट 2026 से UPI यूजर्स की जेब पर पड़ेगा डाका

मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी को बताया अमर्यादित

इस्तीफे में प्रशांत कुमार सिंह ने लिखा कि एक राज्य कर्मचारी होने के नाते उनका कर्तव्य है कि यदि प्रदेश सरकार या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई अनर्गल या अमर्यादित बयान देता है, तो उसका विरोध किया जाए। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणियों को राष्ट्र, संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लेकर भी आपत्ति

प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि शंकराचार्य द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी लगातार आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भोले-भाले अधिकारियों को प्रलोभन देकर सरकार के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।

Read More : इंडिया पोस्ट GDS भर्ती सहित लैब असिस्टेंट और JE- AAO में भी बंपर वैकेंसी, यहां जानें देश में कहाँ-कहाँ मिलेगी सरकारी नौकरी

समाज में विभाजन फैलाने का आरोप

GST डिप्टी कमिश्नर ने अपने इस्तीफे में यह भी कहा कि समाज में जातिवाद का जहर घोलने और देश-प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि एक संवेदनशील नागरिक और सरकारी सेवक होने के नाते वे ऐसी स्थिति में चुप नहीं रह सकते।

अलंकार अग्निहोत्री के बाद दूसरा बड़ा मामला

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने भी पांच पन्नों का इस्तीफा देकर पद छोड़ दिया था और अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। लगातार हो रहे इन इस्तीफों ने उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here