HomeMadhya PradeshGwaliorOnline Gaming Scam : ग्वालियर: 'ऑनलाइन गेम' के जाल में फंसा बर्तन...

Online Gaming Scam : ग्वालियर: ‘ऑनलाइन गेम’ के जाल में फंसा बर्तन कारोबारी दंपति, झांसा देकर ठग लिए 60 लाख रुपये

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

 Online Gaming Scam : ग्वालियर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बर्तन कारोबारी दंपति को ऑनलाइन गेम के जरिए भारी मुनाफे का झांसा देकर 60 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने बड़ी ही चालाकी से पहले दंपति का भरोसा जीता और फिर किस्तों में उनसे मोटी रकम ऐंठ ली। जब पीड़ित परिवार को ठगी का अहसास हुआ, तब तक उनके बैंक खाते खाली हो चुके थे। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कसेरा ओली निवासी बर्तन कारोबारी पीयूष गुप्ता की पत्नी आकांक्षा गुप्ता के मोबाइल पर 3 नवंबर 2025 को ‘इनवाइट गेम क्लब’ नाम से एक लिंक आई थी। वेबसाइट पर करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स देख आकांक्षा को यह प्लेटफॉर्म भरोसेमंद लगा। शुरुआत में आकांक्षा ने 10 हजार रुपये लगाने चाहे, लेकिन गलती से 1 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। जब उन्होंने टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया, तो ठगों ने पैसे सुरक्षित होने का दावा किया और 50 हजार रुपये और जमा करने को कहा। इसके बाद जब आकांक्षा के खाते में 1 लाख 20 हजार रुपये का ‘मुनाफा’ वापस आया, तो उनका ठगों पर अटूट विश्वास हो गया।

मुनाफे के इसी लालच में आकांक्षा ने 15 लाख रुपये दांव पर लगा दिए। जब वह हारने लगीं, तो उन्होंने अपने पति पीयूष को इसमें शामिल किया। पीयूष भी गेम के जाल में उलझ गए और दोनों ने मिलकर महज दो महीनों के भीतर करीब 60 लाख रुपये ठगों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में जमा कर दिए। जब पैसे वापस मिलने का कोई रास्ता नहीं दिखा और ठगों ने और पैसों की मांग जारी रखी, तब दंपति को ठगी का पता चला।

ग्वालियर सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है जिनमें रकम ट्रांसफर की गई थी। साथ ही टेलीग्राम और वेबसाइट के यूआरएल (URL) को ट्रैक किया जा रहा है। साइबर सेल की मदद से ठगों के गिरोह का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या भारी मुनाफे वाले ऑनलाइन गेम के बहकावे में न आएं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here