Tikamgarh Crime : टीकमगढ़ में सीमेंट व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी फरार; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sanjay Sahu
Tikamgarh Crime

Tikamgarh Crime : टीकमगढ़ : टीकमगढ़ शहर के भगत नगर कॉलोनी में एक सीमेंट-सरिया की दुकान पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने दुकान पर पत्थरों से भी हमला किया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Tikamgarh Crime : हमले में दुकानदार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी कुल्हाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *