HomeChhattisgarhCG News : महंगी बिजली पर कांग्रेस का हल्ला बोल, दीपक बैज...

CG News : महंगी बिजली पर कांग्रेस का हल्ला बोल, दीपक बैज ने साय सरकार को घेरा…..

Date:

Related stories

CG News : रायपुर : छत्तीसगढ़ में महंगी बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस एक बार फिर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि साय सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 देकर, बिजली बिल और महंगी शराब के जरिए जनता से ₹5000 वसूल रही है। बैज ने सरकार की नीतियों को जनता की “गाढ़ी कमाई की लूट” बताया।

CG News : बीजेपी कार्यकर्ताओं में असंतोष का दावा

दीपक बैज ने धमतरी के अछोटा गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सामूहिक इस्तीफे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोहभंग हो गया है। बैज ने दावा किया कि मुख्यमंत्री साय के ढिंढोरा पीटने वाले कार्यकर्ता अब खुद विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी में भगदड़ मचेगी और जो कार्यकर्ता कांग्रेस में आना चाहें, उनका स्वागत है।

CG News

‘बस्तर जाकर सिर्फ ठगने का काम कर रहे सीएम’

बस्तर में इन्वेस्टर मीट को लेकर बैज ने मुख्यमंत्री साय को घेरा। उन्होंने कहा कि सीएम ने जापान और दक्षिण कोरिया में जाकर कार्यक्रम किए, लेकिन छत्तीसगढ़ के लिए कोई ठोस प्रोजेक्ट या रोजगार योजना स्पष्ट नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब बस्तर जाकर बाढ़ पीड़ितों को सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं। बैज ने कहा कि ₹1.20 लाख की सहायता राशि पीएम आवास का पैसा है, कोई नई योजना नहीं। उन्होंने 15 साल के भाजपा शासनकाल में बस्तर के विकास पर भी सवाल उठाए।

घर में घुसपैठ पर भाजपा को घेरा

अपने घर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता के घुसने के मामले पर दीपक बैज ने भाजपा पर ‘ओछी राजनीति’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह व्यक्ति अनजान था या किसी साजिश का हिस्सा। बैज ने कहा कि क्या अब राजनीति में रेकी कर निजी जीवन में दखल देना शुरू हो गया है? उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इसे गलत मानती है, तो कार्रवाई करवाए।

राजनांदगांव हत्याओं पर जांच दल

राजनांदगांव में 48 घंटे में हुई तीन हत्याओं पर बैज ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस घटना की जांच के लिए एक जांच दल का गठन कर रही है, जो घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here