Singrauli News : सिंगरौली जिले के माडा रेंज में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और अवैध कब्जा जिम्मेदार अधिकारी क्यों बने अंजान..?

Sanjay Sahu
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले के माडा रेंज क्षेत्र में जंगलों की बेतहाशा कटाई और अवैध कब्जे का खेल लगातार जारी है। आए दिन सैकड़ों हरे-भरे पेड़ काटकर बेखौफ लोग जंगल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वन विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि माडा रेंज के कई हिस्सों में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं, जो जंगल की हरियाली को उजाड़कर खुलेआम कारोबार कर रहे हैं।

Singrauli News : वहीं जंगल की जमीन पर अवैध झोपड़ियां और खेती कर कब्जे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि सिंगरौली जिला कोयला और ऊर्जा उत्पादन का हब होने के साथ-साथ घने जंगलों से भी घिरा हुआ है। लेकिन अनियंत्रित कटाई और कब्जों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। चर्चा तो लोगों में यह भी है कि विभागीय मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी लापरवाही संभव ही नहीं है।

Singrauli News : अब सवाल उठता है कि आखिरकार जब वन संपदा का खुलेआम दोहन हो रहा है, तो जिम्मेदार अधिकारी क्यों बने अंजान? क्या माडा रेंज में हरियाली बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे या फिर जंगल उजड़ते रहेंगे और माफियाओं का कब्जा चलता रहेगा?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *