Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर में घर में आग लगाकर फरार हुआ नगर सैनिक...

Balrampur News: बलरामपुर में घर में आग लगाकर फरार हुआ नगर सैनिक का पति, पुलिस जांच में जुटी

Balrampur News
Balrampur News

Balrampur News: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नगर सैनिक के ड्यूटी पर जाने के बाद उसके पति ने घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Balrampur News: यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्ल्स हाई स्कूल पारा का है। जानकारी के अनुसार, नगर सैनिक के घर से ड्यूटी पर निकलने के कुछ समय बाद उसके पति ने घर में आग लगा दी। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Balrampur News: सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले आसपास के घरों को खाली कराया गया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Balrampur News: फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी ने घर में आग क्यों लगाई। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here