Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : कांग्रेस का दावा– विधायक सप्रे बीजेपी में शामिल, सदस्यता...

MP News : कांग्रेस का दावा– विधायक सप्रे बीजेपी में शामिल, सदस्यता हो रद्द

भोपाल। कांग्रेस ने भाजपा में शामिल हुईं विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर अब जबलपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गुरुवार को जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचे और वहां याचिका दायर की।

दरअसल, इससे पहले यह मामला इंदौर हाईकोर्ट बेंच में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन कोर्ट ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए याचिका को खारिज कर दिया था। साथ ही याचिकाकर्ता को निर्देश दिया गया था कि इसे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ यानी जबलपुर में प्रस्तुत किया जाए।

Read News : CG NEWS : हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: “पैर पर कुल्हाड़ी मत मारो”, कांस्टेबल भर्ती मामले में याचिका खारिज

कांग्रेस का आरोप है कि विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो चुकी हैं, ऐसे में उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर यह याचिका दायर की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here