Monday, May 18, 2026
32.9 C
Raipur

Indian Navy : नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी 19 जुलाई को आएंगे रीवा, टीआरएस कॉलेज में छात्रों को करेंगे संबोधित

Indian Navy :  रीवा। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 19 जुलाई को रीवा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे टीआरएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित एक युवा अभिप्रेरणा कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक चलेगा, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। एडमिरल त्रिपाठी स्वयं रीवा सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र रह चुके हैं, और इस आयोजन को लेकर छात्र समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र सेवा और देशभक्ति के प्रति प्रेरित करना है।

कॉलेज प्राचार्या अर्पिता अवस्थी ने बताया कि नौसेना प्रमुख अपने अनुभवों के माध्यम से छात्रों को देश सेवा, समर्पण और अनुशासन के महत्व से अवगत कराएंगे। वे छात्रों से संवाद भी कर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रशासन, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एसपीजी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मद्देनजर केवल नामित छात्रों को ही कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी गई है।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर में वीआईपी मूवमेंट को लेकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

रीवा में ऐसे हाई-प्रोफाइल आयोजन से जहां छात्रों को प्रेरणा मिलेगी, वहीं यह शहर के लिए भी गर्व का विषय है कि देश के नौसेना प्रमुख अपने पुराने शहर और संस्थान से जुड़ने आ रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories