Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : मज़दूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, बचेली के...

CG NEWS : मज़दूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, बचेली के लाल मैदान में गूंजेगा मजदूरों का विरोध

MP NEWS
MP NEWS

CG NEWS : फकरे आलम खान/बैलाडीला – बचेली : देशभर में श्रमिकों, किसानों, बेरोज़गारों, युवाओं एवं आम जनजीवन पर लगातार हमले कर रही केंद्र सरकार की मज़दूर विरोधी, जन विरोधी एवं कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र कर्मचारी फेडरेशनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर दिनांक 09 जुलाई 2025 (बुधवार) को राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल आयोजित की जा रही है।

CG NEWS : इस राष्ट्रीय आह्वान के समर्थन में संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) एवं मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा लाल मैदान, बचेली में एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में खदान श्रमिक, ठेका मज़दूर, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।

CG NEWS : प्रमुख मांगें:

1. मज़दूर विरोधी चारों नए लेबर कोड को तत्काल निरस्त किया जाए।

2. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों, बैंकों एवं बीमा क्षेत्र का निजीकरण बंद किया जाए।

3. न्यूनतम मजदूरी ₹26,000 प्रति माह तय की जाए और सभी को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए।

4. पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से लागू किया जाए।

5. ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए।

6. एक राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी घोषित की जाए।

7. बढ़ती महंगाई पर अविलंब रोक लगाई जाए।

8. सभी विभागों एवं उपक्रमों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए।

9. युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

10. सभी नागरिकों को निःशुल्क शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

 

CG NEWS : यह आंदोलन मज़दूर वर्ग की जीवनशैली, अधिकारों एवं गरिमा की रक्षा हेतु एक निर्णायक संघर्ष का हिस्सा है। हम सभी मजदूर संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं जन जागरूक नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इस आंदोलन को समर्थन दें एवं अधिकाधिक संख्या में 09 जुलाई को लाल मैदान, बचेली में आयोजित इस धरना–प्रदर्शन में भाग लें।

संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक)
मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक)
बचेली शाखा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here