Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh Bhilai Family Accident: हिमाचल की खाई में गिरी कार, भिलाई के एक...

Bhilai Family Accident: हिमाचल की खाई में गिरी कार, भिलाई के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 की मौत

Bhilai Family Accident
Bhilai Family Accident

Bhilai Family Accident: दुर्ग-भिलाई। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के भिलाई से जुड़े एक परिवार के चार लोगों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बेंगलुरु में रहने वाले दो परिवार हिमाचल घूमने गए थे। उनकी कार साच पास मार्ग पर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Bhilai Family Accident: जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार डलहौजी से टैक्सी बुक कर साच पास क्षेत्र की ओर जा रहे थे। रास्ते में कालावन इलाके के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी।

Bhilai Family Accident: जीपीएस से चला हादसे का पता

Bhilai Family Accident: देर रात तक टैक्सी के वापस नहीं लौटने पर वाहन मालिक को चिंता हुई। उसने जीपीएस लोकेशन की जांच की, जिसमें वाहन एक ही स्थान पर रुका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की गई। शनिवार को पता चला कि कार खाई में गिर गई है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

Bhilai Family Accident: दुर्गम इलाके ने बढ़ाई मुश्किलें

Bhilai Family Accident: हादसा बेहद दुर्गम क्षेत्र में हुआ था। खड़ी पहाड़ियां, गहरी खाई और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से भी राहत टीमों को समन्वय बनाने में परेशानी हुई। शनिवार को शवों को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया।

Bhilai Family Accident: ह्यूमन चेन बनाकर निकाले गए शव

Bhilai Family Accident: रविवार सुबह पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। रस्सियों और ह्यूमन चेन की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी आठ शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

Bhilai Family Accident: भिलाई के परिवार में पसरा मातम

Bhilai Family Accident: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में भिलाई के अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी पिंकी चंद्राकर और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। परिवार लंबे समय से बेंगलुरु में रहकर नौकरी कर रहा था और छुट्टियां मनाने हिमाचल प्रदेश गया हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई।

Bhilai Family Accident: हादसे के कारणों की जांच जारी

Bhilai Family Accident: हिमाचल पुलिस ने घटना की सूचना दुर्ग पुलिस को भी दे दी है। मृतकों के परिजन हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आना, सड़क पर फिसलन, तेज रफ्तार या वाहन में तकनीकी खराबी जैसी संभावनाओं को ध्यान में रखा गया है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here