Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Suicide Case : शिवनाथ नदी में मैकेनिकल इंजीनियर ने छलांग लगाकर...

Bilaspur Suicide Case : शिवनाथ नदी में मैकेनिकल इंजीनियर ने छलांग लगाकर की आत्महत्या….

Bilaspur Suicide Case
Bilaspur Suicide Case

Bilaspur Suicide Case : बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक 28 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर ने शिवनाथ नदी पर बने पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। यह युवक उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का निवासी था और पिछले चार महीनों से रायपुर में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मृतक की पहचान अभिषेक राय (28) पुत्र ओमप्रकाश राय के रूप में हुई है।

Bilaspur Suicide Case : प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाने की कोशिश की

यह दुखद घटना मस्तूरी-जोंधरा के बीच शिवनाथ नदी के पुल पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिषेक पुल के बीच में रुका और अचानक नदी में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे एक माजदा ड्राइवर ने चिल्लाकर उसे रोकने की भरसक कोशिश की, लेकिन युवक नहीं रुका। कुछ ग्रामीण भी तुरंत पानी में कूदे, मगर तेज धारा होने के कारण वे अभिषेक को बचा नहीं पाए। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद युवक का शव नदी किनारे मिला।

READ MORE : Bilaspur Brhaspati Bazaar Fire : बृहस्पति बाजार के फल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक….

मुंह से आ रही थी तेज गंध

थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि जब शव बरामद किया गया, तो युवक के मुंह से तेज गंध आ रही थी। एफएसएल टीम ने प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई है कि युवक ने छलांग लगाने से पहले जहर का सेवन किया होगा। शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

READ MORE : Bilaspur Train Accident : लोकल ट्रेन-मालगाड़ी की भीषण भिड़ंत, चीख-पुकार के बीच कई यात्रियों की दर्दनाक मौत की खबर?

अभिषेक के ममेरे भाई प्रभात सिंह ने बताया कि उसने आखिरी बार अपनी मां से बात की थी और उस समय वह सामान्य लग रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन शनिवार देर शाम बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here