Bemetara News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह बेरला में संपन्न

VIKASH KHALKHO
Bemetara News

Bemetara News : जीतू गुप्ता/बेमेतरा : छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 15 नवंबर 2025 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के सम्मान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला द्वारा कृषि उपज मंडी, नगर पंचायत बेरला में किया गया। परियोजना अधिकारी डॉ. विद्यानंद बोरकर एवं सभी पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 10 सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बालगीत एवं विविध प्रस्तुतियाँ दी गईं।

READ MORE : CG NEWS : सतनामी समाज विवाद: कथावाचक आशुतोष 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, कोर्ट परिसर में मचा हंगामा

Bemetara News
Bemetara News

Bemetara News : परियोजना अधिकारी द्वारा कुपोषण उन्मूलन, बाल-विवाह रोकथाम तथा पोषण आहार पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। पोषण जागरूकता हेतु ठेठरी, खुरमी, अइरसा, रेडी-टू-ईट लड्डू, स्थानीय साग-सब्जियों सहित विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। कल्पना अले, पर्यवेक्षक, द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन के उद्देश्य व महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

READ MORE : Press Divash : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारों को बधाई-हेमंत वर्मा

Bemetara News : अंत में परियोजना अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त कर समारोह का विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम में अवधेश चंदेल (पूर्व विधायक, बेमेतरा), अंजनी कुमार चंदेल (सभापति, जिला पंचायत बेमेतरा), बलराम पटेल (प्रतिनिधि उपाध्यक्ष जिला पंचायत),संध्या परगनिहा, विशाल देशलहरा (अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला), डोमेन्द्र राजपूत (अध्यक्ष, भाजपा मंडल), सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *