Alcohol Related Crime Chhattisgarh : नशेड़ी बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट; टंकी में छिपाई लाश और फिर बिरयानी खाकर सो गया, आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Alcohol Related Crime Chhattisgarh : अंबिकापुर (05 मार्च 2026): छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक युवक ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मणिपुर थाना क्षेत्र के बहेरापारा में रहने वाले प्रभात केरकेट्टा (25) ने महज इसलिए अपने पिता पारस केरकेट्टा (50) के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए क्योंकि उन्होंने बेटे के शराब पीने का विरोध किया था। वारदात के बाद आरोपी ने शव को साक्ष्य छिपाने की नियत से पानी की टंकी में डाल दिया।

विवाद के बाद टांगी से किया हमला पुलिस के अनुसार, घटना 2 मार्च (सोमवार) की रात करीब 11 बजे की है। आरोपी प्रभात शराब के नशे में अपने पिता के घर पहुँचा था। पिता पारस ने उसे इस हालत में देख नाराजगी जताई और डांटना शुरू किया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पागल प्रभात ने घर में रखी कुल्हाड़ी (टांगी) उठाई और पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चोट इतनी गहरी थी कि पारस की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद का व्यवहार देख पुलिस भी हैरान हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के माथे पर कोई शिकन नहीं थी। उसने पिता के शव को घर के पास बनी एक छोटी पानी की टंकी में ठूंस दिया। इसके बाद वह पास की एक दुकान पर गया, वहां भरपेट बिरयानी खाई और वापस घर आकर कंबल ओढ़कर गहरी नींद में सो गया। मंगलवार सुबह जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा कि गुस्सा अधिक था और यह सब “बाय मिस्टेक” (गलती से) हो गया।

पड़ोसियों ने दी जानकारी, टंकी से मिला शव रात में हुए शोर-शराबे और विवाद की भनक पड़ोसियों को लग गई थी। सुबह जब पारस घर के बाहर नहीं दिखा, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी दलबल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने जब टंकी की जांच की तो उसमें पारस का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

वारदात के मुख्य बिंदु:

  • आरोपी: प्रभात केरकेट्टा (25 वर्ष), पिता का छोटा बेटा।

  • वजह: शराब पीने से मना करने पर उपजा विवाद।

  • धाराएं: पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

  • रिकवरी: पानी की टंकी से शव बरामद, फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *