CG NEWS : भाजपा नेता और वकील के घर आगजनी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : गौरेला। जिले के मंगली बाजार क्षेत्र में बीती रात एक गंभीर घटना सामने आई, जहां अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा नेता और पेशे से अधिवक्ता के घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। समय रहते परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार मंगली बाजार निवासी भाजपा नेता एवं अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा के घर के दरवाजे पर देर रात किसी अज्ञात शख्स ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और घर में उपलब्ध पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

CG NEWS : इस आगजनी में दरवाजा, चौखट और पर्दे जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि यदि आग दरवाजे से अंदर कमरे में खड़ी बाइक तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

CG NEWS : घटना के बाद परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। घर के चबूतरे में पत्थर के नीचे एक धमकी भरा पत्र मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

CG NEWS : पीड़ित की शिकायत पर गौरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *