Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Abujhmad anti-Naxal operation : अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, नक्सली कामरेडों...

Abujhmad anti-Naxal operation : अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, नक्सली कामरेडों के स्मारक ध्वस्त…

Abujhmad anti-Naxal operation
Abujhmad anti-Naxal operation

Abujhmad anti-Naxal operation : नारायणपुर, छत्तीसगढ़। अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने मंगलवार की सुबह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई अंजाम दिया। जवानों ने डोडीमरका में नक्सलियों द्वारा तीन कामरेड – अनिल दादा, अजित दादा और वारुना दादा – की याद में बनाए गए स्मारक को ध्वस्त कर दिया।

Abujhmad anti-Naxal operation : सुरक्षाबलों का कहना है कि यह अभियान अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में नक्सली गतिविधियों को कमजोर करने के लिए चलाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों नक्सली स्मारकों को निशाना बनाकर ढहाया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अब अंतिम चरणों में प्रवेश कर चुका है।

READ MORE : Naxal commander Hidma : छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर बड़ा कदम : दरभा के खूनी मास्टरमाइंड का सफाया, हिड़मा ढेर

साथ ही, नक्सल ऑपरेशन के साथ-साथ इलाके में कई नए पुलिस कैंपों की स्थापना भी तेजी से की जा रही है, ताकि नक्सलियों की पकड़ पूरी तरह से टूट सके और इलाके में सुरक्षा मजबूत हो।

विशेष रूप से यह कार्रवाई उन स्मारकों के खिलाफ है जो नक्सलियों के मनोबल बढ़ाने और संगठन को बढ़ावा देने का काम करते थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here