Raashtreey Pres Divas : प्रेस क्लब चांपा का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आज

VIKASH KHALKHO
Raashtreey Pres Divas

Raashtreey Pres Divas : संतोष प्रधान/चांपा : स्थानीय प्रेस क्लब चांपा द्वारा आज शपथ ग्रहण, राष्ट्रीय प्रेस दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन होटल पंजाब हवेली चांपा में आयोजित है। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवपदस्थ अधिकारियों, नवनिर्वाचित पार्षदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जावेगा। जिसमें आमंत्रित अतिथियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकारिता के महत्व और उसकी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए होगी। इसके बाद नवगठित प्रेस क्लब चांपा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न कराया जाएगा। पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों तथा समाजसेवा से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

READ MORE : Avaidh Dhan Parivahan : जिले में अवैध परिवहन किए जा रहे 4 हजार 266 क्विंटल धान जब्त राज्य में सर्वाधिक कार्रवाई

Raashtreey Pres Divas : यह आयोजन पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने, प्रेस की एकजुटता मजबूत करने और समाज में सकारात्मक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रखा गया है। समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *