Raipur Crime : थाना सिविल लाइन में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख नकद व कार जब्त

0
91
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 किलो 94 ग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नगद, 2 मोबाइल फोन एवं एक कार सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 32,67,000 रुपये बताई गई है।

Raipur Crime : यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई।

Raipur Crime : पुलिस को 14 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान वाहन से अलग-अलग पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (28 वर्ष), निवासी धमतरी एवं हिमांशु दामले (31 वर्ष), निवासी अम्बागढ़ चौकी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50.94 किलोग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नगद, 2 मोबाइल फोन तथा एक टोयोटा कार (क्रमांक MH 01 BU 9616) जब्त की है।

Raipur Crime : आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर End-to-End कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime : उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट द्वारा गांजा के 12 प्रकरणों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर 125.658 किलोग्राम गांजा, 2,04,700 रुपये नगद, 2 चारपहिया वाहन एवं 5 मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here