T20 World Cup Ind Vs Pak : भारत-पाक हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले उज्जैन में टीम इंडिया के लिए विशेष पूजा

Rahul Goshwami

उज्जैन: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मुकाबले को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों और पुजारियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन और अनुष्ठान किया। सुबह मंदिर परिसर में 50 से अधिक पुजारी और श्रद्धालु एकत्र हुए और भारतीय टीम की सफलता के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस दौरान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे सहित खिलाड़ियों की तस्वीरें शिवलिंग के समीप रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

 भगवान अंगारेश्वर से जीत की प्रार्थना

मंदिर के पुजारी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से विशेष महत्व रखता है। इसी कारण ब्राह्मण परिवारों ने मिलकर भगवान अंगारेश्वर से प्रार्थना की कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप अपने नाम करे और पाकिस्तान पर निर्णायक जीत हासिल करे। श्रद्धालुओं ने भी “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ टीम इंडिया की सफलता की कामना की।

 कोलंबो में शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच आज श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन मैच के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Read More : M.P Crime : इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

 रिकॉर्ड और चुनौती दोनों साथ

टी-20 विश्व कप इतिहास में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत रहा है। अब तक खेले गए आठ मुकाबलों में भारत ने सात बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल एक जीत मिली है। भारत 2007 और 2024 में खिताब जीत चुका है, जबकि पाकिस्तान 2009 का चैंपियन रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं, जो अपनी विविध गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

 संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह या कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल हो सकते हैं।

वहीं पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद के खेलने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *